नवरात्रि व्रत में मखाना : हल्का, पौष्टिक और एनर्जी से भरपूर, व्रत के लिए सर्वोत्तम आहार
नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। देवी की आराधना को समर्पित नवरात्रि का पर्व चल रहा है। कई लोग पहले दिन, यानी प्रतिपदा और अष्टमी या चढ़ती-उतरती का व्रत रखते हैं, तो काफी लोग पूरे 9 दिन व्रत रखकर माता की आराधना करते हैं। व्रत में खान-पान बहुत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यह सेहत के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में आयुर्वेद बताता है कि मखाना व्रत के लिए सर्वोत्तम आहार है, जो ऊर्जा देता है और कमजोरी नहीं होने देता।